फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दीपों से जगमगा उठे गंगा घाट, मंदिर

Tue, 23 Jan 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंझनपुर में शोभा यात्रा निकालते नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी
विज्ञापन
प्राण-प्रतिष्ठा पर दारानगर-कड़ाधाम नगर पंचायत की ओर से कुबरी घाट पर 5001 दीप जलाए गए। नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी की देखरेख में पूरे घाट परिसर को दीपों से सजाया गया। इससे पहले परिसर में सुंदर कांड पाठ भी हुआ।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती कर नगर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान जय श्री राम और हर हर गंगे के उद्घोष से पूरा घाट परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में ईओ वैभव चौधरी, अरुण केसरवानी, उदय पांडेय, शिवम मौर्य, अंकुश पांडेय, प्रमोद पांडेय, अजय मोदनवाल, रुपैया पंडा, उमेश पटेल, सियंबर पंडा आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह बेनीराम कटरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सुबह से ही हिंदू वाहिनी संघ के प्रदेश महामंत्री शिवपूजन द्विवेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ पदयात्रा निकाली। हनुमान मंदिर में सुंदर कांड के पाठ के बाद 5100 दीप जलाए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी, विभव शील मिश्रा, विनीत पांडेय, शेष नारायण पांडेय, राजनाथ सोनी,अंजनी द्विवेदी, संजय मिश्रा, पंकज मिश्रा, शैलेन्द्र द्विवेदी,सागर सिंह, शिवम सिंह,अर्जुन सोनीराकेश शुक्ला समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें