फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कड़ा धाम में 2.41 करोड़ से बनेगा गंगा आरती घाट

Thu, 21 Mar 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से शक्ति पीठ कड़ाधाम के कुबरी गंगा घाट पर 2.41 करोड़ रुपये से गंगा आरती घाट का निर्माण कराया जाएगा। इसकी स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। लोकसभा चुनाव के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम क्षेत्र स्थित मां शीतला के धाम में अमावस्या, पूर्णिमा के अलावा हर सोमवार और शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां पर कालेश्वरघाट, तपसी आश्रम, नागा आश्रम और कुबरी घाट हैं।
कुबरी घाट को छोड़कर अन्य सारे घाट कच्चे हैं। यहां पर अभी तक गंगा आरती का विशेष घाट नहीं था। जबकि, यहां प्रतिदिन गंगा आरती होती है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था ही नहीं आकर्षण का भी केंद्र है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने करीब 2.41 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा था, जिसे शासन से स्वीकृति मिल गई है। यही नहीं 75 लाख रुपये बजट भी जारी कर दिया गया है। यह आरती घाट कुबरी घाट के बगल में बनेगा। इसकी जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को मिली है।
शासन से हरी झंडी मिलने के बाद विभाग टेंडर कराता, इससे पहले ही लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई। अब अफसर टेंडर कराकर निर्माण शुरू करने के लिए चुनाव संपन्न होने का इंतजार कर रहे हैं।

काफी दिनों से उठ रही थी मांग, अब होगी पूरी

कड़ाधाम में गंगा आरती का आयोजन गंगा गोमती संस्था की ओर से किया जाता है। संस्था के अध्यक्ष विनय पांडेय ने कहा कि लंबे समय से लोग आरती घाट बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने भी पर्यटन विभाग के उपनिदेशक को पत्र लिखा गया था। यह मांग अब पूरी होने जा रही है। अमित निषाद, कामता, संजय पंडा, रामू ने भी खुशी जताई। कहा कि आरती घाट बनने से काफी सहूलियत मिलेगी।

वंदना योजना से हाथ लगी थी मायूसी

जहां आरती घाट बनना है, वह कच्चा घाट है। यहां पर पक्का घाट बनवाने का खाका नगर पंचायत ने भी खींचा था। इसके लिए वंदना योजना के तहत करीब दो करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन शासन से स्वीकृति नहीं मिली।


कड़ाधाम में कुबरी घाट के बगल में गंगा आरती घाट बनना है। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। कार्य शुरू कराने के लिए कुछ बजट भी दिया गया है। अब चुनाव बाद टेंडर कराकर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश शर्मा

परियोजना प्रबंधक, यूपीपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें