फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 15 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Mon, 08 Jul 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी करते हुए बच्चों के ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सच्चिदानंद यादव ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की और से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड योजना की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
इंस्पायर मानक अवार्ड योजना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई है। विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें कक्षा छह से दसवीं तक के विद्यार्थियों को आवेदन करना है।

विज्ञापन


डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी करते हुए बच्चों के ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सच्चिदानंद यादव ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की और से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड योजना की शुरुआत की गई है। उन्हाेंने बताया कि योजना का मूल उद्देश्य 10 से 15 आयु वर्ग के कक्षा छह से 10 तक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच रचनात्मक व नवाचार सोच पैदा करना है।

इसके लिए सभी विद्यालयों में एक आइडियल बॉक्स लगाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपने नए-नए आइडिया बॉक्स में डाल सकेंगे। परीक्षण के बाद बेहतर आइडिया को अपलोड किया जाएगा। आवेदन ई-एमआईएएस वेब पोर्टल पर करना होगा। इंस्पायर मानक योजना विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में दस हजार रुपये उपलब्ध कराती है। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी करते हुए विज्ञान शिक्षकों को अधिक से अधिक बच्चों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें