मंझनपुर, भरवारी। टोल प्लाजा के तीन रीडर बूथ पूरी तरह जल गए, जबकि छह अन्य रीडर बूथ 50 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए। टोल प्लाजा की कैनोपी भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा कई सीसीटीवी कैमरे, एयर कंडीशनर, जनरेटर, वाटर कूलर और शौचालय भी आग की भेंट चढ़ गए। हादसे के दौरान टोल कर्मचारियों के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी 15 मोटरसाइकिलें और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। संवाद