फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दोस्तों ने धोखे से बुलाकर राॅड से किया हमला

Thu, 02 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर ढोकसहा गांव में युवक को उसके दोस्तों ने किलनहाई नदी के पास धोखे से बुलाकर राॅड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मकदूमपुर ढोकसहा गांव निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को उसके दोस्त लवलेश, विकास निवासी बैगवां फतेहपुर और सरोज निवासी हिसामबाद ने उसे किलनहाई नदी के पास बुलाकर लोहे की राॅड से हमला कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें