फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मारपीट मामले के दोषी को चार साल की सजा

Fri, 01 Dec 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। अपर जिला जज प्रथम राकेश कुमार ने मारपीट मामले के दोषी को चार साल की सजा सुनाई है। आरोपी के नाबालिग बेटे को बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक कोखराज कोतवाली के सिहोरी गांव निवासी ओम प्रकाश पाल को रंजिश के चलते 19 फरवरी को गंगा के कछार में बरमतपुर अहिरारा निवासी दीनानाथ व उसके नाबालिग बेटे ने बेरहमी से पीटा था। उसे गंभीर चोट आई थी। अभियोजन की तरफ से मुकदमे की पैरवी कर रहे अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार पांडेय ने आरोपी को सजा दिए जाने की कोर्ट से मांग की। इस पर अदालत ने दीनानाथ को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई। साथ ही घटना में आरोपित किए गए उसके नाबालिग बेटे को बरी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें