फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में समझौते के प्रयास में लगे चार सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 18 Oct 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के चार सिपाहियों को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार शाम लाइन हाजिर कर दिया। सिपाहियों पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने का आरोप है। मामले की जांच सीओ चायल को सौंपी गई है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली है।
विज्ञापन


कोखराज इलाके की एक महिला को अगवा कर सैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित नींबू की बाग में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर 20 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोप है कि इस मामले में कोखराज थाने के शहजादपुर चौकी में तैनात सिपाही नवनीत कुमार, आशुतोष सिंह, अत्रिय कुमार व विकास कुमार सुलह-समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर एसपी ने गोपनीय जांच कराई तो आरोप सही निकले।
विज्ञापन

इस पर पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार शाम चारों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच सीओ चायल मनोज कुमार रघुवंशी को सौंपी है। सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी सिपाहियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें