फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क हादसों में चार लोग जख्मी, एक की हालत नाजुक

Fri, 20 Feb 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक है। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। बुधवार की रात नेशनल हाईवे के डोरमा गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत जमुई गांव निवासी शिवम पुत्र राधेश्याम यादव जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया है। वहीं, गुलामीपुर के नजदीक बेकाबू क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार कमंगलपुर गांव निवासी सोनेलाल व जानू पुत्र मन्नालाल जख्मी हो गए। सोनेलाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया है। बृहस्पतिवार की दोपहर हाईवे पर गुरुकुल विद्यालय के समीप बेकाबू अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनिल कुमार मौर्य पुत्र राजा राम निवासी चक मोहद्दीनपुर थाना हथगांव फतेहपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें