फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चार और मिले डेंगू पीड़ित

Wed, 15 Nov 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में डेंगू का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्से में चार लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। परिजन सभी का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने बताया कि मंझनपुर निवासी अबरार अली, सिराथू निवासी अर्चना, धीरेंद्र और मूरतगंज निवासी प्रियंका को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। अलग-अलग तिथियों में सभी ने जिला अस्पताल जाकर डेंगू की जांच कराई। मंगलवार को रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। मलेरिया अधिकारी का कहना है कि बुधवार को स्वास्थ्य टीम बीमारों के गांव जाएगी। इस दौरान अन्य मरीजों का इलाज किया जाएगा। संदिग्धों का डेंगू-मलेरिया का नमूना भी लिया जाएगा। स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें