फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जानलेवा हमले के दोषी सगे भाई समेत चार को सजा

Sun, 24 Dec 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले के दोषी सगे भाई समेत चार को सजा
विज्ञापन

मंझनपुर। अपर जिला जज (एफटीसी-प्रथम) आभा पाल की अदालत ने वर्ष 2004 में जानलेवा हमले के मामले में दोषी मौलवीपुर निवासी हरिश्चंद्र, उसके भाई मनोज, गामा व उचरावां निवासी सुनील को दो-दो साल के कठोर कारावास से दंडित किया है।
विज्ञापन


वादी मुकदमा शहजादपुर निवासी श्यामलाल सोनकर का कहना था कि आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा था, जिसमें उसका हाथ टूट गया था। सिर में भी गंभीर चोट आई। अभियोजन की तरफ से मुकदमे की पैरवी एजीडीसी पुरुषोत्तम लाल गुप्ता ने मेडिकल प्रमाण पत्र व गवाहों को प्रस्तुत कर सख्त सजा दिए जाने की मांग की थी। कोर्ट के सजा सुनाने के बाद कोर्ट मोहर्रिर ने दोषियों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें