फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नकली शराब के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 26 Jan 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गुलामीपुर में छापेमारी कर करीब एक लाख रुपये की अवैध शराब व स्प्रिट बरामद की। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार व आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन प्रमोद कुमार की संयुक्त टीम के साथ गुलामीपुर का मजरा चकिया निवासी रामनाथ साहू के घर में छापेमारी की। इस दौरान घर से एक प्लास्टिक की पिपिया में लगभग 10 लीटर केमिकल युक्त स्प्रिट, 150 पेटी अंग्रेजी शराब, 100 पाउच टेट्रा, 50 ढक्कन, 15 नकली क्यूआर कोड बरामद किया।
टीम ने मौके से गांव के रामनाथ साहू, ओमप्रकाश, चंद्र प्रकाश व पश्चिम शरीरा के कटरी निवासी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। कुल बरामदगी की लागत लगभग एक लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें