फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कुमार बने बसपा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
Former block chief Shailendra Kumar became BSP district president - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कुमार बने बसपा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

मंझनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कौशाम्बी विकास खंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कुमार को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। बसपा ने साल भर के दौरान चौथी बार जिलाध्यक्ष बदला है। बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक कुमार गौतम ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी प्रमुख मायावती ने कौशांबी के मेड़ुआ सलेमपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। शैलेंद्र कौशांबी विकास खंड में ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। बताते चलें कि साल भर के दौरान जिले में बसपा जिलाध्यक्ष पद पर चौथी बार यह फेरबदल किया गया है। महेंद्र गौतम, राजू गौतम, आमिर काजी के बाद अब पार्टी प्रमुख ने शैलेंद्र पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें