फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सपा को वोट नहीं देने पर दीवार खड़ी कर बंद कर दिया मजदूर का दरवाजा

Mon, 08 Jul 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
युसुफपुर गांव में मजदूर के घर के सामने खड़ी दीवार। संवाद
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में सपा को वोट नहीं देने पर दीवार खड़ी कर एक मजदूर का दरवाजा बंद कर दिया गया। इस कारण बरसाती पानी नहीं निकलने से सीलन की वजह से मजदूर का कच्चा घर ढह गया। पीड़ित ने एसडीएम के साथ ही पिपरी कोतवाली में शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के युसुफपुर निवासी श्रीनाथ ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गैर समुदाय के दबंगों ने लोकसभा चुनाव में सपा को वोट देने का फरमान जारी किया था। दबंग का फरमान दरकिनार कर उसने भाजपा के पक्ष में वोट दे दिया। पूछताछ करने पर उसने दबंग को इसकी साफ-साफ जानकारी भी दे दी। आरोप है कि इसी बात से भन्नाए दबंग ने दो दिन पहले उसके दरवाजे के ठीक सामने पक्की दीवार खड़ी कराके दरवाजा बंद करवा दिया। घर के सामने दीवार खड़ी होने से बरसात के पानी की निकासी भी बंद हो गई। जिससे सीलन के कारण उसका कच्चा मकान भी भरभराकर ढह गया। आरोप यह भी है कि शिकायत करने पर आरोपी दबंग ने उसे गांव से निकालते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। शनिवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीएम के साथ ही पिपरी कोतवाली में की है। मामले में इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें