मुख्यालय स्थित उपसंभागीय कार्यालय में आयोजित यातायात पखवाड़े में बोलते एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल। स्
गांधी जयंती पर बुधवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य कई अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शपथ भी दिलाई गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं वाहन चालकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सबका प्रयास एवं भागीदारी जरूरी है।
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी हरिवंश सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण युवा वर्ग सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं। एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि गांधी जयंती से 16 अक्तूबर तक यातायात पखवाड़े के तहत स्कूलों, चौराहा समेत प्रमुख स्थानों पर संगोष्ठी का आयोजन कर यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने का आवाहन किया। कहा हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर परिवहन विभाग की तरफ से पुरस्कृत किए जाने की व्यवस्था है। गोष्ठी में मौजूद लोगों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई।
-
समिति की बैठक नौ को
नेवादा ब्लॉक के मोहम्मदाबाद गांव में सरस्वती सहकारी समिति की बैठक 9 अक्तूबर को होगी। सचिव मनीष कुमार निषाद ने बताया कि बैठक में मछुआ समुदाय, केवट, कहार ,मल्लाह, कश्यप, बिंद, निषाद आदि को समिति का सदस्य बनाया जाएगा।