फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तमंचा व कारतूस के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ सरायअकिल व मंझनपुर कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अपराध और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। चौकी इंचार्ज तिल्हापुर अवधराज यादव ने जैतपुर पूरेहजारी गांव से देवराज को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक भानू प्रताप सिंह व विकास चंद्र मिश्र ने इछना गांव के मोड़ के पास से घोसिया निवासी नसीब, मुन्ना उर्फ दारा, और शहबाज को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से तीन अदद तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन


कनैली चौकी इंचार्ज संजय सिंह परिहार ने खोंपा गांव से नूरुलहुदा को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें