फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू स्कूल वैन की टक्कर से छात्र समेत पांच जख्मी, चालक के नशे में होने की आशंका

Fri, 29 Mar 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बृहस्पतिवार की दोपहर बेकाबू स्कूल वैन की टक्कर से पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें वैन में सवार दो छात्र भी हैं। घायलों को मूरतगंज पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर एक को प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चालक को अभी पकड़ा नहीं जा सका। हालांकि, लोगों का कहना है कि उन्होंने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। वाहन चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के स्कूल का था।
संजय गुप्ता का भरवारी में केपीएस स्कूल है। बृहस्पतिवार सुबह उनके स्कूल की वैन का चालक खल्लाबाद की तरफ से बच्चों को लेकर भरवारी आ रहा था। भरवारी डाकघर के समीप अचानक चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया।
विज्ञापन

वैन सड़क किनारे सब्जी बेच रहे मुस्ताक (14) के ठेले में टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर दुकान लगाए इम्तियाज व वहीं खरीदारी के लिए आए रमेश (45) पर चढ़ गई। घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। गनीमत रही कि उस वक्त वैन में सिर्फ छात्र रमेश (8) व एक अन्य छात्र भी था। यह दोनों भी जख्मी हुए हैं।
घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज भेजा गया। वहां, चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख रमेश को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उनका कहना था कि चालक को जब पकड़ा गया तो वह नशे में था। इसी वजह से वाहन अनियंत्रित भी हुआ।


पुलिस का विरोधाभाषी बयान
इंस्पेक्टर कोखराज इंद्रदेव का कहना था कि वह कोर्ट के काम से मंझनपुर आएं हैं। चालक की तस्वीर देखने से तो लग रहा है कि वह नशे में था लेकिन मेडिकल जांच के बगैर कुछ नहीं कहा जा सकता है। गाड़ी और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। वहीं, भरवारी चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि चालक पकड़ा नहीं गया तो मेडिकल कहां से होगा।


प्रकरण गंभीर है। स्कूल वैन चालक नशे में था तो उसका मेडिकल कराया जाएगा। गाड़ी पकड़ी गई है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पीड़ितों के तहरीर नहीं देने पर पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कराई जाएगी।

बृजेश कुमार श्रीवास्तव,एसपी

चालक गाड़ी अपने घर लेकर गया था। वहीं से वह बच्चों को लेने चला गया। अगर वह नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था तो अपराध है। खुद मैनें पुलिस को फोन कर जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

संजय गुप्ता, पूर्व विधायक-चायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें