फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाश्ते की दुकान में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुआ धमाका

Mon, 25 Sep 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाश्ते की दुकान में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुआ धमाका
विज्ञापन

- महेवाघाट कोतवाली के अंधावां के समीप रविवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट-ओसा मार्ग पर स्थित अंधावां गांव के समीप चाय नाश्ते की दुकान में संदिग्ध हालत में आग लग गई। आग के कारण दुकान के अंदर रखे रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से इलाके के लोग दहल उठे। दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव निवासी गुड्डू शुक्ला ने बाबा का पुरवा स्थिति पेट्रोल पंप के बगल में चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी थी। कारोबार बढ़ाने के लिए दो महीने पहले ही उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। रविवार सुबह अचानक दुकान में आग लग गई। इसके बाद दुकान के अंदर रखा रसोई गैस सिलिंडर विस्फोट कर गया। घटना से आसपास के लोग दहल गए। पेट्रोल पंप के पास घटना होने के कारण तत्काल मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गुड्डू के मुताबिक आग लगने से दुकान के अंदर रखा फ्रीजर, पांच हजार नकद समेत 1.70 लाख का समान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें