फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धूपबत्ती से लगी आग, सराफ समेत दो दुकान का सामान राख

Wed, 03 Apr 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
धूपबत्ती से लगी आग, सराफ समेत दो दुकान का सामान राख
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के कुम्हियावां गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली के कुम्हियावां बाजार स्थित एक सराफ की दुकान में धूपबत्ती से आग लग गई। दुकान से निकल रही लपटों को देख जब तक लोग उसे बुझाने पहुंचते तब तक आग ने पड़ोस की कास्मेटिक्स की दुकान तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
कुम्हियावां बाजार स्थित अनुराग ज्वैलर्स के यहां शाम को धूप बत्ती जलाकर पूजा की गई थी। इसके बाद वह दुकान बंद करके चले गए और धूपबत्ती बुझाना भूल गए। अनुमान लगाया कि धूपबत्ती नीचे गिर गई होगी। इस वजह से खरीदारों के बैठने के लिए बिछे गद्दे में आग लग गई। रात करीब 11 बजे दुकान से लपटें देख मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक आग ने बगल में स्थित संतोष कुमार की कॉस्मेटिक की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

संदिग्ध हाल में लगी आग, छह बीघे फसल राख
फोटो-14
चायल। तहसील क्षेत्र के फकीराबाद निवासी रामदीन, सैकूलाल, सुखलाल, मैकू, ककरहाई गांव निवासी शिवलाल आदि किसानों के छह बीघे गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सराय अकिल निवासी विनय कृष्ण रस्तोगी,अरविंद रस्तोगी सहित दस लोगों की छह बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस ने चिरारी, ककरहाई,फकीराबाद आदि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें