फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवती की मौत मामले में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में हिनौता गांव के पास हुए बोलेरो हादसे में नर्स की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतका के भाई ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के शिवरतन का पूरा मजरा पूरब शरीरा निवासी धनराज कुमार लोधी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन सीमा (20) मंझनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स थी। आरोप है कि 20 जुलाई की सुबह ओसा गांव निवासी अतुल कुमार बोलेरो लेकर अस्पताल पहुंचा और उनकी बहन को किसी अज्ञात स्थान पर ले जा रहा था। इसी दौरान हिनौता गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे सीमा की मौके पर मौत हो गई। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, महेवाघाट थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने पूर्व में दी गई जानकारी में चालक का नाम अनिल बताया था। चौकी इंचार्ज हिनौता शिवशंकर पांडेय को विवेचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें