एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने और इलाज के दौरान मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अस्पताल संचालक व डॉक्टर के खिलाफ एससी-एसटी सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार रामसेवक निवासी झड़िया का पुरवा ने अपनी पत्नी सरिता देवी को छह मार्च 2026 को उपचार के लिए बारा गांव स्थित प्रभा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बिना योग्य सर्जन के महिला का ऑपरेशन गलत स्थान पर कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। गंभीर स्थिति होने पर उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान 27 मार्च को महिला की मौत हो गई।