थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को फुसलाकर भगा ले जाने और जेवर व नकदी हड़पने के मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर बच्ची, जेवर व रुपये अपने पास होने की बात कहता है, लेकिन नाम-पता पूछने पर फोन काट देता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।