चरवा के तालाब व सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लेखपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। लेखपाल की कार्रवाई से कब्जा करने वालों में खलबली मच गई है। बताया जाता है कि चरवा गांव में दबंगों ने तालाब को पाटकर उस पर मकान बना लिया है। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने तहसील प्रशासन से की है। इस पर अफसरों ने मामले की जांच लेखपाल शिव नायक से कराई। जांच में ग्रामीणों के आरोप सही पाए गए। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को लेखपाल ने कब्जेदार मान सिंह, ज्ञान सिंह, मझिलका, राम सिंह, पिंटू, राजेन्द्र आदि के खिलाफ चरवा थाने में तालाब पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।