पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल के नईम मिंया का पूरा के समीप बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में नीबू कारोबारी निजामपुर पुरैनी निवासी वीरेंद्र कुमार पटेल (32) की मौत हो गई। वह बाइक से कस्बा चायल से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मृतक के छोटे भाई अरविंद कुमार की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।