शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बाहरी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, इन चारों की संलिप्तता विद्यालय के बच्चों को भड़काकर स्कूल से बाहर ले जाने के मामले में सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चायल सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच के दौरान हर्षित दुबे, अंकित सिंह, अविनाश यादव और विक्रम सिंह की संलिप्तता सामने आई है। चारों आरोपी विद्यालय के बाहरी लोग हैं। आरोप है कि इन लोगों ने स्कूली बच्चों को भड़काकर उन्हें विद्यालय से बाहर ले जाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।