फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुरसेनी गांव में दो पक्षों में मारपीट, बवाल की आशंका पर पीएसी तैनात

Sun, 12 Nov 2023 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। सरायअकिल के सुरसेनी गांव में शनिवार शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने बवाल की आशंका पर पूरे गांव में फ्लैग मार्च किया। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


सुरसेनी निवासी दीप कमल शुक्ल ने बताया कि शनिवार शाम वह सरायअकिल से गांव लौट रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी हरीकुश और उसके बेटे ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार पर परिजनों ने मामला शांत कराया। इसके बाद आगे जाने पर हरीकुश के भतीजे राहुल और शुभम ने दोबारा उसकी पिटाई कर जख्मी कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के राहुल तिवारी ने बताया कि उसके गांव में जुआ खेला जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को देने से नाराज होकर सुधीर शुक्ल, संजय शुक्ला ने दर्जन भर साथियों संग लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से शुभम पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा गया। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने बवाल की आशंका पर पूरे गांव में फ्लैग मार्च किया। मामले में प्रभारी इंस्पेक्टर रामप्रवेश यादव का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें