फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज प्रताड़ना से आजिज आकर विवाहिता ने लगाई थी कुएं में छलांग

Wed, 14 Jun 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना से आजिज आकर विवाहिता ने लगाई थी कुएं में छलांग
विज्ञापन

सीता देवी के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। कोतवाली के पूरबसरावां गांव में दो दिन पहले कुएं में गिरने से हुई विवाहिता की मौत मामले में पिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के चकौनंद गांव सीता देवी (30) की शादी 13 साल पहले पूरब सरांवा निवासी कमल किशोर के साथ हुई थी। रविवार की रात पति से झगड़ने के बाद विवाहिता गांव के समीप स्थित कुएं में छलांग लगा दी। कुंए में गिरने से विवाहिता की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे मृतका के पिता बाबूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज की खातिर उसकी बेटी को दामाद प्रताड़ित करता था। रविवार की रात भी दहेज के खातिर बेटी को मारा पीटा गया था। प्रताड़ना से आजिज आकर सीता ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। सोमवार की रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दामाद कमल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें