फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का अंदेशा, दूसरे युवक की तलाश

Sun, 09 Jun 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटी एक्ट की बढ़ाई गई धारा, एसओजी व सर्विलांस टीम खुलासे में लगी
विज्ञापन

भरवारी। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया मेंं वायरल करने के मामले की छानबीन में पता चला कि व्हाट्सएप पर खबर चलाने वाले कई एडमिन ने पहले प्रधानाचार्य को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। असफल होने पर उन्होंने किशोरी का नाम व पता के साथ वीडियो पोस्ट कर दिया। मामले में को गिरफ्तार किया गया, दूसरे की तलाश है।
सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में आरोपी पर ही वीडियो वायरल करने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो तमाम व्हाट्सएप वाले मीडियाकर्मियों ने अपने ग्रुपों में वीडियो अपलोड कर डाला। यह निजता उल्लंघन का मामला है।
विज्ञापन

यहीं से अंदेशा हु्आ कि आरोपी को ब्लैकमेल करने के कारण वीडियो वायरल किए गए। मुकदमे में 66 आईटी एक्ट की धारा में बढ़ोतरी कर ऐसी खबर चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर कोखराज कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम रोही बाईपास के समीप संदिग्ध हाल में खड़े युवक ने पुलिस देख भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे खदेड़ा तो वह पत्थर से टकराकर जख्मी हो गया। पकड़े हुए युवक की पहचान कोखराज कोतवाली के कशिया पश्चिम गांव निवासी राजू सिंह लोध उर्फ सुरेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी ने किशोरी का वीडियो वायरल किया था। मामले में एक और युवक का पता चला है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें