फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिता ने मारा थप्पड़ तो फंदे से लटक कर नाबालिग बेटे ने दी जान

Sat, 12 Aug 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के कशिया पूरब गांव में एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर को मोबाइल पर गेम खेलता देख पिता ने फटकार लगाते हुए एक थप्पड़ जड़ दिया था। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर लाश घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कशिया पूरब गांव निवासी रामलोटन का बेटा हंशराज उर्फ भोलू (13) छठवीं कक्षा का छात्र था। वह जूनियर हाईस्कूल पल्हाना कछार में पढ़ता था। बताया जाता है कि हंशराज को मोबाइल पर गेम खेलने की लत थी। बृहस्पतिवार शाम भी वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस दौरान रामलोटन घर पहुंचा व बेटे को गेम खेलता देख आग बबूला हो गया। बेटे को फटकार लगाने के साथ ही उसने उसे एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद परिवार के लोग अपने काम में व्यस्त हो गए।
बताया जाता है कि कुछ देर बाद जब परिजन हंशराज के कमरे में पहुंचे तो उसका फांसी पर लटका शव मिला। उसने मेज को पंखे के नीचे खिसकाकर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। परिजन उसे मूरतगंज के अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। हंशराज दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें