फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेनीराम कटरा बाजार में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, साहिल यादव की शादी 15 मई 2023 को गुड़िया देवी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। गुड़िया की बहन ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी पिटाई की गई थी। शनिवार सुबह गुड़िया का शव फंदे पर लटकता मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें