फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : कार की चपेट में आकर किसान की मौत, चालक की तलाश

Fri, 16 Oct 2026 07:26 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के तेरहमील चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम जीटी रोड पार कर रहा किसान तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के तेरहमील चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम जीटी रोड पार कर रहा किसान तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव के मजरा कूड़ापुर निवासी धर्मपाल सरोज (48) पुत्र मोहनलाल किसानी करते थे। उनके बेटे नीलू के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पिता संदीपनघाट के कुरई उमरछा गांव उसके नानी के घर गए थे। शाम करीब पांच बजे घर लौटते समय वह ऑटो से तेरहमील चौराहे पर उतर कर पैदल ही प्रयागराज कानपुर जीटी रोड पार करने लगे।

इसी दौरान कानपुर की ओर से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें मूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह नागर ने बताया कि बेटे की तहरीर पर कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

13 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

धर्मपाल पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई पहलवान, रामलाल, ज्ञान ने बताया कि बड़े भाई धर्मपाल की दो पत्नियां राजपति और ननकी देवी हैं। उनके परिवार में मुकेश कुमार, कमलेश कुमार, रंजीत, जगजीत, पिंटू, मंतोष, राहुल और नीलू और पांच बेटियां गुड़िया, उषा, किरण, पुष्पा और रोशनी सहित 13 बच्चे हैं। किसान की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें