थाना कोखराज क्षेत्र ग्राम ककोढा में भारत पेट्रोल पम्प के पीछे अपनी बाग की रखवाली कर रहे ब्रजलाल सोनकर 40 वर्ष लगभग की गोली व चाकू मार कर हत्या कर दी गयी, जबकि महिला की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई । सूचना पाकर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया हत्यारों का सुराग लगाने में पुलिस जुट गई है।