महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक किसान राजकुमार (55) की सर्दी लगने से मौत हो गई। रात तक सब ठीक था, सुबह जब परिजन सोकर उठे तो बिस्तर पर लाश मिली।
राजकुमार के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात तक पिता जी बिल्कुल स्वस्थ थे। रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सोने चले गए। रात में ही उन्हें सर्दी लग गई। इसकी वजह से मौत हो गई। सुबह जब घर वालों की नींद खुद तो बिस्तर पर उन्हें मृत पड़े देखा।
थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि सर्दी लगने से पिता मौत की बात कहते हुए सुनील कुमार ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।