जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) कार्यालय में तैनात रहे प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार मौर्य के सेवानिवृत्ति पर बुधवार को विदाई दी गई। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति जब पद पर रहता है, तो व्यक्तिगत सुख-दुख को भुलाकर पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। जिला विकास अधिकारी शैलेन ब्यास सहित विकास भवन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। डीडीओ कार्यालय में तैनात दिलीप सिंह समेत अन्य लिपिकों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ अपने अनुभव साझा किए।