मौसम में बदलाव के साथ ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को भरवारी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली संगम एक्सप्रेस आधे घंटे, प्रयागराज स्पेशल ट्रेन डेढ़ घंटे, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस आधे सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इससे कानपुर, प्रयागराज, दिल्ली, वाराणसी और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे उनके जरूरी काम भी प्रभावित हुए।ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। कानपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे अमित, विकास और रानू ने बताया कि ट्रेनों के देरी से चलने के कारण समय पर काम निपटाना मुश्किल हो जाता है। इससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं और वापस लौटने में भी परेशानी होती है। संवाद