कोखराज के निधियावां गांव स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़ कर सोमवार रात चोर लाखों रुपये कीमती इलेक्ट्रानिक उपकरण समेट ले गए। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर पंचायत सहायक ने पुलिस चौकी शहजादपुर पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
निधियावां गांव के पंचायत सहायक राहुल कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह वह पंचायत भवन पहुंचा तो गेट का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर सभी दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। कमरे से कंप्यूटर,कुर्सी ,छत का पंखा इनवट,बैटरा समेत लाखों रुपये कीमती सामान गायब थे।
पंचायत सहायक का कहना है कि जिस तरह से पूरे इत्मीनान के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे साफ पता चलता है कि किसी अपने का हाथ होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पंचायत सहायक की शिकायत पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।