मंझनपुर। नगर पालिका परिषद मंझनपुर सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने कहा कि नारी सुरक्षा स्वावलंबन के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार संकल्पित है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देते हुए कन्याभ्रूण हत्या पर रोक लगाकर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। इसके बाद उन्होंने बेहतर कार्य करने वाली महिला सफाईकर्मी, महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही ईओ प्रतिभा सिंह को मोमेंटो दिया। इस मौके पर महिला थाना अध्यक्ष नीलम राघव, अवर अभियंता ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, विजय तिवारी, डाॅ. रिंकू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।