अपनी मांगों को लेकर चायल विधायक पूजा पाल को ज्ञापन सौंपते नेवादा के रोजगार सेवक स्रोत -संगठन
- फोटो : रेलवे ने किलोमीटर भत्ते की दरों में की बढ़ोतरी
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने बुधवार को नेवादा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन चायल विधायक पूजा पाल को सौंपा। ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया कि वह 19 वर्षों से ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा, बीएलओ, सर्वे,आवास जियो टैगिंग समेत अन्य कई तकनीकी कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद वर्तमान में मात्र 7788 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। मानदेय का समय से भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। जिससे महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
इस दौरान जिला महामंत्री तत्सत ओझा, ब्लाॅक अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, संदीप कुमार मौर्य, कौशल कुमार नीलम, सुनील, चंद्रजीत, ओमप्रकाश आदि रहे।