फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डेंगू को लेकर भयभीत हैं जिला अस्पताल के कर्मचारी

Fri, 11 Aug 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। डेंगू ने जिले में दस्तक दे दी। जिला अस्पताल में डेंगू का इलाज करने वाले चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टॉफ अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसकी वजह अस्पताल परिसर में जलभराव है। चार बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन अब तक जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन


जिले में अब तक डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं। दो डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। इन मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सक अब खुद को भी असुरक्षित मान रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके शुक्ला का कहना है जिला अस्पताल में ही चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ का आवास है। अस्पताल कैंंपस में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी वजह से जलनिकासी की व्यवस्था गड़बड़ा गई है।

परिसर में कई जगह जलभराव हो गया है। जलनिकासी व फॉगिंग कराए जाने के लिए महीने भर में चार बार नगर पालिका मंझनपुर को पत्र भेजा जा चुका है। इसके बाद भी न तो जलनिकासी का इंतजाम किया गया और न ही फॉगिंग कराई जा रही है। जिसकी वजह से अस्पताल के आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें