करारी (ब्यूरो)। करारी कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता हफ्ते भर पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद रविवार को पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विवाहिता को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ धनंजय वर्मा ने बताया कि विवाहिता की तलाश की जा रही है।