सैनी कोतवाली के करनपुर चौराहे के समीप दो माह पहले हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोखराज के इचौली निवासी जुगराज पाल ने सैनी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया 16 दिसंबर की शाम उसके पिता इंदर लाल (65) साइकिल से कनपुरवा बाजार से वापस घर लौट रहे थे। सैनी के करनपुर चौराहे के समीप अज्ञात बाइक सवार ने उसके पिता को टक्कर मारने के बाद भाग निकला था।