सैनी के परास गांव में गिट्टी लदी डंपर की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग राम नरेश द्विवेदी
सैनी के स्थानीय गांव में मंगलवार शाम गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैनी गांव निवासी रामनरेश द्विवेदी मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान सिराथू की तरफ से गिट्टी लादकर सैनी की ओर जा रहा रहे बेकाबू डंपर ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में राम नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके पैर में गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के लिए उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर और उसके चालक को हिरासत में लिया।