फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बैरआमद करारी ( बैरगांव ) में वृद्ध ने बीमारी से तंग आकर फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। बैर आमद करारी उर्फ बैरगांव निवासी रामयश ने बताया कि उनके बड़े भाई प्रभुदयाल सिंह (75) काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। साथ ही उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। उन्होंने बताया कि प्रभु दयाल के कोई बेटे नहीं है और घर में बेटी व पत्नी रहती है। अन्य दो बेटियों की शादी हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज कर कार्यवाही में जुट गई है। इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत ने बताया कि शव पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें