फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 20 दिन से लावारिस भटक रहे बुजुर्ग को मिला सहारा

Wed, 26 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घायल नंदा को सहारा देकर ले जाते परिवार के लोग। संवाद
विज्ञापन
नेवादा क्षेत्र के नसीरपुर गांव में करीब 20 दिनों से एक अज्ञात बुजुर्ग लावारिस हाल में भटकते हुए मिला था। मंगलवार को ग्राम प्रधान तदसत ओझा की सूचना पर वृद्धा आश्रम के प्रबंधक आलोक राय बुजुर्ग को वृद्धाश्रम ले आए। आलोक राय ने बताया कि बुजुर्ग ने अपना नाम बोझावन मांझी, निवासी टेंगलैला नौबतपुर, पटना (बिहार) बताया। उन्होंने कहा कि परिवार के अधिकतर सदस्य गुजर चुके हैं। बुजुर्ग की मानसिक हालत भी बेहतर नहीं है। वह कब और कैसे कौशाम्बी आए, इस संबंध में वह कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें