बैरहना में वाहन की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक कोखराज निवासी कैलाश (30) ने इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है। कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के वंश का पूरा गांव निवासी हिरम्मन ने बताया, बेटा शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा लेकर निकला था।
बैरहना क्राॅसिंग के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल
कैलाश को कीडगंज पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।