Dump truck fired by cattle in saving cattle
- फोटो : KAUSHAMBI
मवेशी को बचाने में ट्रक से भिड़ा डंपर, ड्राइवर-खलासी जख्मी
मंझनपुर। प्रयागराज जनपद के मऊआइमा निवासी अहमद उल्ला ने एक डंपर खरीद रखा है। डंपर की ड्राइवरी पड़ोसी गांव सरायअली निवासी मो अयूब करता है। शनिवार को अयूब डंपर में कबरही से गिट्टी लोड कर प्रयागराज गया था। वापस लौटते समय रास्ते में मंझनपुर कोतवाली के ओसा चौराहे के समीप रात तकरीबन डेढ़ बजे मवेशी को बचाने में गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गया। हादसे में ड्राइवर के साथ ही खलासी भी मामूली रूप से जख्मी हसे गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को छुट्टी दे दी।