कोतवाली क्षेत्र के कोरीपुर गांव में रहने वाले बीएससी के छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घर वालों के मुताबिक अवसाद के चलते छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया है।
कोरीपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी का बेटा विकास तिवारी (18) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। लक्ष्मीकांत ने बताया कि पढ़ाई-लिखाई को लेकर विकास काफी तनाव में रहता था। अवसाद के चलते मंगलवार सुबह विकास ने घर के भीतर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। आननफानन विकास को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।
प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही विकास की सांसें थम गईं। कोतवाली पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया युवक पढ़ाई लिखाई में तेज था। डिप्रेशन में आकर उसने जहर खा लिया।