कोखराज कोतवाली के झंडापुर गांव का बिंदेश्वरी, सुरजीत और पुरई मंगलवार दोपहर टेढ़ीमोड़ स्थित ठेके से देसी शराब पी। इसके बाद तीनों चौराहे पर आकर आपस में विवाद करने लगे। देखते ही देखते तीनों एक-दूसरे को पीटने लगे। इसी बीच ईंट-पत्थर भी फेंके। उनका यह ड्रामा सड़क पर काफी देर तक चला। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। संवाद