फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धान के नकली बीज से खराब हो गई दर्जनों किसानों की फसल, दुकानदार के खिलाफ मुकदमा

Thu, 26 Sep 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योहर बाजार में बुधवार को नायब तहसीलदार के साथ सहायक कृषि अधिकारी ने खाद बीज की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान में नकली बीज के पैकेट मिले। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

म्योहर गांव निवासी सुधीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, अनीता सिंह, महेंद्र सिंह आदि किसानों ने बताया कि उन लोगों ने सिंह खाद भंडार, म्योहर से ताज कंपनी का 700 रुपये किलो की दर से धान के बीज खरीदे थे। खेत में बोने के बाद पता चला कि ये बीज नकली हैं। नकली बीज व असली बीज के पैकेट का मिलान किया गया तो पता चला कि जो नकली पैकेट है, उसमें ताज बीज की जगह ताज बीन लिखा हुआ है। इससे किसानों की फसल खराब हो गई है।
21 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जिला कृषि अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को नायब तहसीलदार के साथ सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ने गांव पहुंचकर किसानों से बातचीत कर उनकी फसलों को देखा। इसके बाद सिंह खाद भंडार का निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई। डीएम के निर्देश पर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. संतराम ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर पर करारी पुलिस ने दुकान के संचालक शिवलोचन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें