जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं और इंडिकेटर्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना, स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वें वित्त आयोग (पंचायत) व नई सड़कों के निर्माण में फरवरी माह की रैंकिंग बी, सी व डी आने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि जल्द सुधार कर ए श्रेणी हासिल करें अन्यथा कार्रवाई होगी। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति में सी रैंकिंग पर डीएम ने जिला समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सभी विभागों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति सुधारने को कहा गया। इस मौके पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।