फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीएम ने एक्सईएन आरईडी से तलब किया स्पष्टीकरण

Thu, 13 Jun 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार राय ने जिले में चल रहीं विभिन्न निर्माण वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। कई परियोजनाओं के टेंडर नहीं कराने पर एक्सईएन आरईडी से जवाब-तलब किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में ट्राजिंट हॉस्टल और कर्मचारियाें के आवास के निर्माण पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक्सईएन ने बताया कि दिसम्बर तक सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। राजकीय महाविद्यालय सिराथू के निर्माण की प्रगति पर चर्चा के दौरान डीएम ने कहा कि कमेटी बनाकर भवन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। दारानगर और चायल में चल रहे पेयजल परियोजनाओं के कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश डीएम ने दिए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मूरतगंज, कड़ा और सरसवां में एकेडमिक ब्लॉक व बालिका छात्रावास के भवन के निर्माण का टेंडर न कराने पर नाराजगी जताई। इस पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें